नई दिल्ली, जून 19 -- वाइट हाउस में हुए एक कार्यक्रम का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसकी वजह हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। असल में वाइट हाउस में एक पूर्व अमेरिकी मेजर निकोलस डॉकरी का सम्मान समारोह चल रहा था। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति को उनके गले में मेडल पहनाना था। लेकिन इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ ऐसा कर दिया कि यह वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियों में आ गया। वीडियो देखकर लोग डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाने लगे। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक लिखा कि डोनाल्ड ट्रंप तो दुनिया के सामने मजाक बनकर रह गए हैं। कहां का है वीडियोवीडियो में नजर आ रहा है कि रिटायर्ड अमेरिकी मेजर निकोलस डॉकरी का सम्मान समारोह चल रहा है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को उनके गले में मेडल का रिबन बांधना है। लेकिन बार-बार कोशिश करने के बावजूद वह ...