हरदोई, फरवरी 21 -- हरदोई। देश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। दिल्ली में आयोजित एआई समिट इसका उदाहरण है। शिक्षा के क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है। देश का सौभाग्य है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व मिला है। वह 21वीं सदी की सोच के साथ देश को आगे ले जा रहे हैं। यह बात शनिवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सीएसएन कॉलेज की हीरक जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी देश सक्रिय हैं। संसाधनों की परवाह न कर देश को आगे बढ़ना ही होगा। सीएसएन कॉलेज हीरक जयंती में बतौर मुख्य अतिथि शामिल झारखंड राज्यपाल ने कहा कि संस्थान की 60 वर्ष की यात्रा सरल नहीं है। इस कॉलेज को इस ऊंचाई तक पहुंचाने में इससे जुड़े सभी महानुभावों, शिक्षक, छात्रों का सहयोग शामिल है। राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.