दुनिया के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी; साउद शकील बने पहले पाकिस्तानी, एक टेस्ट में दो बार 90s में हुए आउट
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट ड्रॉ रहा, मगर इस मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज साउद शकील सुर्खियां बटौर ले गए। उनका नाम दुनिया के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ गया है। पाकिस्तान ने इस टेस्ट में पहले बैटिंग करते हुए 434 रनों पर पहली पारी घोषित कर दी थी, इस पारी में साउद शकील पाकिस्तान के हाइएस्ट स्कोरर रहे थे, जिन्होंने 93 रनों की पारी खेली। वह अपने शतक से मात्र 7 रनों से चूक गए थे। नर्वस 90s में आउट होना कोई खास बात नहीं है, मगर एक ही मैच में ऐसा दो बार हो जाए तो वह जरूर खास बन जाता है। जी हां, पाकिस्तान के इस स्कोर के सामने श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 446 रन बनाए। जब पाकिस्तान दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी तो साउद शकील फिर शतक के करीब पहुंचे, मगर इस बार वह सेंचुरी से मात्र 3 रन से चूक गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.