नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बिनांस में संभावित साइबर हमले की खबर से हड़कंप मच गया है। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म चैनेलिसिस ने चोरी हुई क्रिप्टोकरेंसी की अनुमानित वैल्यू करीब 5.912 अरब डॉलर बताई है। हालांकि, Binance ने अभी तक यूजर्स के फंड चोरी होने की पुष्टि नहीं की है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स के पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उसकी सिक्योरिटी टीम मामले की जांच कर रही है। बिनांस ने यूजर्स को यह भी सलाह दी है कि वे फर्जी मैसेज, अनधिकृत लिंक और अकाउंट की जानकारी मांगने वाले संदिग्ध अनुरोधों से सावधान रहें।बिटकाइन में गिरावट हैंकिंग की इस खबर से बिटकॉइन में 3.7% तक की गिरावट आई और यह 79,000 डॉलर के स्तर से नीचे गिरकर सितंबर के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। क्रिप्टो डेटा प्लेटफॉर्म 'वेलो ...