नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- इंटरनेट पर अकाउंट बनाते समय ज्यादातर लोग ऐसा पासवर्ड रखना चाहते हैं जिसे याद रखना आसान हो। यही आदत कई बार ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन जाती है। आज के दौर में बैंकिंग, सोशल मीडिया, ईमेल और शॉपिंग से जुड़े अकाउंट डिजिटल जिंदगी का बड़ा हिस्सा हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग ऐसे पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं जिनका अंदाजा साइबर क्रिमिनल्स आसानी से लगा सकते हैं। आइए बताते हैं कि कौन से 10 पासवर्ड्स दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज किए जा रहे हैं। कमजोर पासवर्ड्स की दिक्कत सिर्फ किसी एक देश तक लिमिटेड नहीं है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में यूजर्स आज भी आसान नंबर्स, आसान शब्दों और कीबोर्ड पर लगातार आने वाले लेटर्स को अपना पासवर्ड बना रहे हैं। ऐसे पासवर्ड याद रखने में भले ही आसान हों, लेकिन इन्हें हैक करना भी उतना ही आसा...