नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया। मुंबई की ये लगातार दूसरी हार है, जबकि राजस्थान जीत की हैट्रिक के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में दो युवा बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला। एक तरफ यशस्वी जायसवाल ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए राजस्थान को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की तो वहीं वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रमक शैली के कारण बुमराह जैसे गेंदबाजों को भी अपनी रणनीति बदलने के लिए मजबूर कर दिया। मुंबई की हार की एक वजह ये भी रही कि टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार तीसरे मैच में विकेट नहीं हासिल कर सके और इस वजह से टीम दबाव में दिखी। बुमराह के साथ पिछले 10 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब वह लगातार तीन मैचों में...