मेरठ, अप्रैल 7 -- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनाव और इसके प्रबंधन को युवा सीधे जुड़कर समझ सकेंगे। ना केवल भारत बल्कि विभिन्न देशों में चुनाव प्रणाली, कानूनी ढांचे, संस्थागत व्यवस्था और चुनाव प्रबंधन निकायों द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों पर शोध करने का मौका भी मिलेगा। छात्र चुनाव विशेषज्ञों से बातचीत कर सकेंगे। शोध और संवाद की इस यात्रा से युवा भारत में चुनाव, चुनाव आयोग और इससे जुड़े निकायों की कार्यशैली एवं प्रणाली को समझकर भ्रांतियों से दूर रह सकेंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग के भारतीय अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) ने लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन क्षेत्र में अनुसंधान, अकादमिक और छात्र सहभागिता मजबूत करने के लिए उक्त पहल की है। यूजीसी ने देशभर के विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों से उक्त पहल में युवाओं को प्...