कानपुर, जून 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स (जीसीआई) जून-2026 की ओर से दुनिया के टॉप पांच फीसदी वैज्ञानिकों की सूची जारी की है। इस सूची में एचबीटीयू के दस प्रोफेसरों को भी नाम शामिल हैं। इन वैज्ञानिकों का नाम उत्कृष्ट शोध के आधार पर शामिल किया गया है। इस सूची में एचबीटीयू के कुलपति व वैज्ञानिक प्रो. समशेर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. ओंकार सिंह, प्रो. निशांत कुमार सिंह, डॉ. यशवीर सिंह, सिविल इंजीनियरिंग के प्रो. राजीव गांगुली, रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. संतोष कुमार, खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के प्रो. अनुराग सिंह, केमिकल इंजीनियरिंग के डॉ. दान बहादुर पाल, जैव रसायनिक इंजीनियरिंग के डॉ. सचिन कुमार और प्लास्टिक प्रौद्योगिकी के डॉ. सोमा बनर्जी का नाम शामिल हैं। यह उपलब्धि विवि की अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक न...