नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नए साल के स्वागत के लिए पूरी दुनिया तैयार है। दुनिया के अलग-अलग कोनों में नए साल का जश्न अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है। लोग 31 दिसंबर की रात घड़ी में 12 बजने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि दुनिया के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं जिन्हें बाकी देशों की तुलना में नए साल के स्वागत का मौका सबसे आखिर में मिलता है। आइए जानते हैं आखिर दुनिया के किस हिस्से में नया साल सबसे आखिर में मनाया जाता है। सबसे पहले यह समझते हैं कि अलग-अलग देशों में नया साल अलग-अलग समय पर क्यों आता है। इसकी वजह टाइम जोन हैं। हम जानते हैं कि धरती को देशांतर रेखाओं के आधार पर कई टाइम जोन में बांटा गया है। प्रशांत महासागर में स्थित इंटरनेशनल डेट लाइन यह तय करती है कि नया दिन कहां से शुरू होगा। जो देश इस रेखा के पूर्व में हैं, वहां नया साल पहले आता है...