नई दिल्ली, मार्च 24 -- घरेलू शेयर मार्केट में सोमवार को आए भूचाल के बाद अमेरिकी बाजारों में तेजी का तूफान नजर आया। इसका असर अरबपतियों की दौलत पर पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में शामिल भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को क्रमश: 1.04 अरब डॉलर और 3.82 अरब डॉलर का झटका लगा। दूसरी ओर अमेरिकी शेयर मार्केट में आई तेजी का फायदा इंडेक्स के टॉप-10 अरबपतियों को मिला और उनकी दौलत में करीब 30 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। एलन मस्क की दौलत में बड़ा उछाल दिखा।किसकी कितनी हुई कमाई दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक ही दिन में सबसे ज्यादा कमाई की। सोमवार को उनकी संपत्ति में करीब $9.19 अरब का इजाफा हुआ, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर $650 अरब तक पहुंच गई। वहीं दूसरे सबसे रईस को लैरी पेज को मात्र 207 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ। इनका नेटवर्थ अब 258 अरब डॉलरह...