नई दिल्ली, मई 28 -- आज के डेट में एलन मस्क के पास भारत के सभी अरबपतियों की जीवनभर की कमाई से अधिक दौलत है। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति अडानी से लेकर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में शामिल भारत के अंतिम अरबपति राहुल भाटिया तक की कुल दौलत के करीब-करीब सवा गुना संपत्ति के मालिक एलन मस्क हैं। दुनिया के सबसे रईस मस्क के पास 738 अरब डॉलर का नेटवर्थ है, जबकि ब्लूमबर्ग इंडेक्स में शामिल भारत के सभी अरबपतियों का कुल नेटवर्थ 573.78 अरब डॉलर ही है। यही नहीं एलन मस्क ने अडानी की जीवनभर की कमाई के करीब-करीब बराबर दौलत केवल 5 महीने से भी कम समय में बना लिए। एलन मस्क ने इस साल अबतक अपनी संपत्ति में 119 अरब डॉलर जोड़े हैं, जबकि अडानी की कुल संपत्ति ही 120 अरब डॉलर है। यह भी पढ़ें- मस्क बनने वाले हैं खरबपति, एक ही दिन में 45 अरब डॉलर पीटे, $722 अरब पर पहुं...