नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली को अब केवल ट्रांजिट हब के रूप में नहीं, बल्कि एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा। दिल्ली दुनिया भर के लोगों की पसंद बनेगी। यह बातें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहीं। मुख्यमंत्री पर्यटन हितधारक सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं। कार्यक्रम में पर्यटन, आतिथ्य, विरासत, आध्यात्मिक, डिजिटल, मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म, नाइट टूरिज्म और दिल्ली की ब्रैंड पोजिशनिंग जैसे अहम विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) के प्रबंध निदेशक सुनील अंचिपाका सहित पर्यटन व अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई विशेषज्ञ भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- दिल्ली को प्रमुख वैश्विक पर्यटन गंतव्य बनाए...