नई दिल्ली, मार्च 20 -- ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद पश्चिम एशिया में भीषण जंग छिड़ गई है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के धुर विरोधी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने उन पर जबरदस्त तंज कसा है। लूला ने डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति की कड़ी आलोचना करते हुए दुनिया के अन्य देशों के प्रति उनके रवैए पर सवाल उठाए हैं। साओ पाउलो में आयोजित एक कार्यक्रम में लूला ने कहा कि दुनिया में किसी को भी यह सोचने की इजाजत नहीं दी जा सकती कि वह पूरी दुनिया का मालिक है। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से भी अपील की कि वह बढ़ते वैश्विक संघर्षों को रोकने के लिए हस्तक्षेप करे। लूला दा सिल्वा ने अपने बयान में ट्रंप का नाम लिए बिना कहा, "मैं खुद ईरानी शासन से समर्थक नहीं हूं, और ना ही मैंने कभी किसी और से ...