नई दिल्ली, फरवरी 28 -- दुनियाभर की बड़ी कार कंपनियों के लिए भारत अब सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को गाड़ियां सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा 'गढ़' बन गया है। बता दें कि यूरोप और अमेरिका जैसे बड़े देशों में कारों की मांग कम हो रही है। इसलिए दिग्गज कंपनियां अब भारत को अपना मैन्युफैक्चरिंग हब बना रही हैं। कम लागत और बेहतर प्रोडक्शन की वजह से विदेशी ब्रांड्स अब यहीं से पूरी दुनिया के बाजारों में कदम रख रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से। यह भी पढ़ें- मिडिल क्लास ने इस कंपनी की 1 साल में 5.4 लाख कार खरीद डालीं, थम नहीं रहीं डिमांडदिग्गज कंपनियों का 'मिशन इंडिया' इस बदलाव की झलक फॉक्सवैगन और रेनॉल्ट जैसी कंपनियों के प्लान में साफ दिखती है। फॉक्सवैगन अब खास भारतीय सड़कों के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने की तैयारी में है। वहीं, रेनॉल्ट...