नई दिल्ली, अगस्त 5 -- Huawei ने चीन में MateBook Pro S लॉन्च किया है, जिसमें Kirin XE90 प्रोसेसर और हार्मनीओएस 6.1 दिया गया है। यह लैपटॉप कई कॉन्फिगरेशन में आता है, जिनमें स्टैंडर्ड, सॉफ्ट लाइट स्क्रीन, प्राइवेसी स्क्रीन और कलेक्टर एडिशन शामिल हैं। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 14.2-इंच का फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले, 32GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज है। हुवावे ने इस नोटबुक में AI-पावर्ड फीचर्स, डुअल 1080p कैमरे, ब्लूटूथ 6.0 और 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स भी दिए हैं। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे हल्का पीसी है। इस डिवाइस का वजन सिर्फ 798 ग्राम है और यह 11.9 एमएम पतला है। कितनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत और इनमें क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ.अलग-अलग वेरिएंट की कीमत और कलर ऑप्शन्स चीन में हुवावे मेटबुक प्...