नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- आमतौर पर घरों में गाय, भैंस या बकरी का दूध इस्तेमाल होता है। इनकी कीमत भी ज्यादातर लोगों को पता होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में ऐसा भी दूध है, जिसकी कीमत एक लीटर के हजारों रुपये तक पहुंच जाती है? हैरानी की बात यह है कि यह दूध न तो गाय का है और न ही भैंस या ऊंटनी का। यह दूध गधी का होता है। जी हां, गधी का दूध अपनी कम उपलब्धता और खास खूबियों की वजह से काफी महंगा बिकता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत 8 हजार से लेकर 30 हजार रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है। आखिर इतना महंगा क्यों है यह दूध, आइए जानते हैं।गधी का दूध होता है सबसे महंगा! जब भी दूध की बात होती है, तो गाय और भैंस के दूध का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन गधी का दूध इन सबसे अलग है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि आम लोगों के लिए इसे रोज खर...