गोपालगंज, जनवरी 3 -- दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना जिले के मोतिहारी के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कैथवलिया गांव के जानकीनगर में बन रहे विराट रामायण मंदिर में की जाएगी। इसके लिए महाबलीपुरम से 21 नवंबर को रवाना किया गया शिवलिंग 38 दिन की यात्रा तय कर तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से होते हुए बिहार में प्रवेश कर गया है। शनिवार को गोपालगंज जिले में विशेष वाहन से पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, और भक्ति भाव से स्वागत किया। तिलकर लगाकर आरती उतारी और फूल अक्षत से पूजा अर्चना की गई। शिवलिंग के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। विराट शिवलिंग के नए साल के जनवरी महीने में मोतिहारी पहुंच जाने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान भक्त शिवलिंग का स्वागत और पूजा-अर्चना के लिए जमा हो रहे हैं। जहां भी वाहन खड़ा किया ज...