नई दिल्ली, फरवरी 6 -- अमेरिका के बदनाम फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में एक के बाद एक बड़ी हस्ती का नाम सामने आ रहा है। इसी फेहरिस्त में कभी दुनिया के सबसे अमीर इंसान रहे बिल गेट्स का नाम भी शामिल है, जिनके ऊपर एक ईमेल में एपस्टीन ने आरोप लगाया है कि गेट्स की एक पूर्व प्रेमिका अपने दोस्त के घर सोफे पर सोने के लिए मजबूर है, लेकिन दुनिया का सबसे अमीर शख्स इतना कंजूस है कि उसने उनकी मदद तक नहीं की। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों में से यह बातें निकलकर सामने आई हैं। बिल गेट्स के बारे में यह बातें एपस्टीन ने गेट्स के सलाहकार बोरिस निकोलिक को लिखे अपने मेल में कही हैं। एपस्टीन के मुताबिक, रूसी ब्रिज खिलाड़ी मिला एंतोनोवा ने उससे संपर्क किया था और अपनी खराब आर्थिक स्थिति के बारे में बताया था। निकोलक को लिखे मेल में ए...