नई दिल्ली, मार्च 15 -- दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले साल इसने नए कीर्तिमान बनाए हैं। कोरोना काल के बाद मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और मजेंटा व पिंक लाइन के नए कॉरिडोर शुरू होने से यात्रियों की संख्या में भारी उछाल आया है। साल 2024 के मुकाबले पिछले साल यात्री संख्या बढ़कर 235.8 करोड़ तक पहुंच गई जिसमें एक दिन में अधिकतम 81 लाख से ज्यादा लोगों ने सफर किया। नए कॉरिडोर के जुड़ने से भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है। देश के कुल मेट्रो यात्रियों का लगभग 55 फीसदी भार अकेले दिल्ली मेट्रो संभाल रही है।यात्रियों की संख्या में बनाया रिकॉर्ड डीएमआरसी का कहना है कि कोरोना काल में सेवाएं प्रभावित होने की वजह से यात्रियों की संख्या कम हो गई थी। कोरोना के बाद मेट्रो यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। ...