सीवान, मार्च 17 -- सीवान में राजन जी महाराज द्वारा हो रही श्रीराम कथा को मिला विश्राम, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद सिवान। नगर के वी एम एच ई इंटर कॉलेज के प्रांगण में हो रही नौ दिवसीय संगीतमय, लालित्यपूर्ण, रसमयी श्रीराम कथा को सोमवार को विराम मिला। अंतिम दिन श्रीराम कथा कहते हुए राजन जी महाराज ने बेहद भावुक होकर कहा कि मैं तो विश्व के हर कोने में श्रीराम कथा कहता रहा हूं। लेकिन जो आनंद की अनुभूति अपने गृहनगर में कथा कहने में होती है वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि मैंने 2011 में श्रीराम कथा कहना प्रारंभ किया। तकरीबन 12 साल बाद 2023 में मैंने गांधी मैदान में श्रीराम कथा कही। इसके बाद 2026 में वी एम इंटर कॉलेज में श्रीराम कथा कहने का सौभाग्य मिला। इसके लिए उन्होंने श्रीराम कथा आयोजन समिति, सिवान को धन्यवाद दिया। सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.