नई दिल्ली, मार्च 15 -- किसी के साथ कुछ गलत काम किया तो सजा में कई बार मौत भी होती है। भले ही आज के समय में मौत की सजा देना आसान ना हो लेकिन पुराने वक्त में छठी शताब्दी, पंद्रहवीं शताब्दी जैसे टाइम में राजा-महाराजा देश्द्रोह, गद्दारी और चोरी जैसे छोटे अपराध के लिए दंड में मौत की सजा सुना देते थे। ब्रिटानिका में लिखा है कि पूरी दुनिया में 15 ऐसे खौफनाक तरीके थे जिनसे लोगों को यातनाएं और मौत की सजा दी जाती थी। इन सजा के बारे में अगर आपने जाना तो हैरानी जरूर होगी।अपराइट जर्कर वैसे तो फांसी के जरिए किसी को मौत के घाट उतारना सबसे धीमा और कम दर्दनाक तरीका होता है, मौत देने का। जो कि आज के समय में भारत जैसे कई देशों में इस्तेमाल होता है। लेकिन पुराने समय में जब दर्दनाक मौत देकर लोगों के दिलों मे खौफ बनाकर रखा जाता था तो फांसी के उलट अपराइट जर्कर ...