गया, जनवरी 30 -- दुधारू मवेशियों को जान लेवा संक्रामक बीमारी मुंहपका-खुरपका से बचाने के लिए सरकार बेहद गंभीर है। भारत सरकार की पशुधन स्वास्थ्य व रोग नियंत्रण के तहत खुरपका-मुहंपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत इस घातक रोग पर रोकथाम के लिए लिए मवेशियों को फ्री में वैक्सीन दी जाएगी। जिले के लिए नौ लाख 93 हजार वैक्सीन आई है। जिला पशुपालन विभाग की ओर निजी कर्मी लगाकर मवेशियों को वैक्सीन दी जाएगी। छठे चरण का टीकाकरण अभियान गया जी शहर में गुरुवार से शुरू हो गया है। दो फरवरी तक जिले के गांव-गांव जाकर सभी मवेशियों को मुंहपका-खुरपका से बचाव वाले वैक्सीन लगाई जाएगी। फरवरी-मार्च तक अभियान चलेगा। जिले में करीब 12 लाख मवेशी हैं। शहर में शुरु हुआ, दो से ग्रामीण इलाकों में होगी शुरुआत जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार रॉय ने बताया कि मवेशियों में म...