कोडरमा, जनवरी 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला गव्य विकास कार्यालय के तत्वावधान में जयनगर में दुधारू पशु पोषण एवं पशु प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय स्थल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा दुधारू पशुओं के संतुलित आहार, हरा एवं सूखा चारा प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता एवं रोग नियंत्रण, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकें तथा वैज्ञानिक पशु प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण एवं विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें व्यावहारिक एवं उपयोगी सुझाव भी प्रदान किए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 53 पशुपालकों/प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन के प्रति जागरूक करना तथा उनकी आय में वृद्धि सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.