बांका, जून 7 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित पशु बीमा योजना के तहत अब दुधारू पशुओं का 50 हजार रुपये तक का बीमा बेहद कम लागत पर कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत बीमा प्रीमियम की कुल राशि 1155 रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें से किसानों को केवल 288.75 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि शेष 75 प्रतिशत राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी। गौरतलब है कि, यह योजना राज्य सरकार के सात निश्चय-2 कार्यक्रम के तहत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और पशुपालन को बढ़ावा देना है। योजना के माध्यम से जिले के दुधारू मवेशियों को बीमा सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे पशुओं की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में पशुपालकों को आर्थिक राहत मिल सके।

योजना का उद्देश्य गव्य विकास विभाग के अधिकारियों ...