देवघर, मार्च 14 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र में दुधारू गाय खरीद-बिक्री के नाम पर एक युवक से सात हजार रुपए की ठगी कर ली गयी है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता होने पर मामला सुलझ गया। जानकारी के अनुसार देवघर कॉलेज के समीप रहने वाले एक युवक ने थाना में आवेदन देकर एक व्यक्ति पर दुधारू गाय दिलाने के नाम पर 7 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना था कि आरोपी ने रुपए लेने के बाद न गाय उपलब्ध कराई और न ही पैसे वापस कर रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआई चंद्रशेखर कुमार रजक ने जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई गई। पूछताछ के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.