हाजीपुर, अप्रैल 29 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि भीषण गर्मी और हीटवेब के प्रकोप से मवेशियों को बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। हीट वेब में पशुओं की देखभाल के लिए बुधवार को पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के पटेढ़ा जयराम गांव में टोला वाइज जागरूकता कार्यकम चलाया गया। इसमें मवेशियों को लू और तापमान से बचाने के लिए जागरूक किया।

जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी जिला भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हेमंत कुमार राय ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के दौरान 25 पशुपालकों के 125 से अधिक गाय-भैंस व बकरियों का स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर दवाओं का वितरण किया गया है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पशुओं को छायादार, हवादार स्थान पर रखने, दिन में तीन से चार बार साफ पानी पिलाने और सुबह शाम ही चराने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि दुधारू पशु...