संतकबीरनगर, मार्च 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में 10 दिन के भीतर अफीम की अवैध खेती का छठा मामला सामने आया है। दुधारा पुलिस ने करमा खान गांव में अफीम की खेती करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से 15.500 किलोग्राम अफीम के पौधे, फल व अन्य अवयव बरामद किए। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। एसओ अरविंद शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि करमाखान गांव में एक व्यक्ति ने अपने मकान के बाएं तरफ जमीन में कपड़े से चारों तरफ घेर कर अफीक की खेती की है। जिसकी सूचना तत्काल सीओ को दी गई। एसआई सोमनाथ ने सहयोगी हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राम विनय यादव, कांस्टेबल राधेश्याम गिरी, कांस्टेबल भीम कुमार ने छापेमारी की। मौके से करमाखान गांव के रहने वाले अब्दुल कादिर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 15.500 किलोग्राम अ...