संतकबीरनगर, मार्च 21 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना मुख्यालय पर शुक्रवार को फायर ब्रिगेड पहुंच गई। गाड़ी पहुंचते ही किसानों व क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस लिया। वाहन की उपलब्धता से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।दुधारा थाना क्षेत्र में हर वर्ष गेहूं की फसल पकने के दौरान आग लगने की घटनाओं से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता था। जनपद मुख्यालय से फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी के कारण तब तक फसल के साथ जन-धन की भी हानि हो जाती थी। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए युवा सेवा समिति के संयोजक एवं यूथ आइकॉन रिज़वान मुनीर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 18 मार्च को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दुधारा थाना मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड वाहन की मांग की थी। प्रशासन ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई किया। मांग 24 घंटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.