दुमका, अप्रैल 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुधानी स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास डीएवीवी पब्लिक स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों के द्वारा पूजा पाठ किया गया और स्कूल की स्थापना के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा गया।उद्घाटन समारोह में स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि डीएवीवी पब्लिक स्कूल का उद्देश्य बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है और उन्हें एक बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...