लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 29 -- भारत-नेपाल सीमा पर जंगल में घास व लकड़ी लेने गई नेपाली महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। जंगल से उसका क्षत विक्षत शव बरामद हो गया है। त्रिभुवन बस्ती पुलिस कार्यालय कंचनपुर नेपाल के मुताबिक शनिवार को 70 वर्षीय सुना निरौला निवासी पुनर्वास नगरपालिका वार्ड नंबर छह आजाद नगर सीमा के निकट जंगल में घास व लकड़ी लेने गई थी। आशंका है कि वहां पर बाघ ने उस पर हमला कर दिया और जंगल में खीच ले गया। दूसरे दिन रविवार को नेपाल पुलिस व एपीएफ के जवानों ने जंगल के अंदर से महिला का क्षत विक्षत शव बरामद किया है। चौकी पुलिस त्रिभुवन बस्ती के इंचार्ज लोकेंद्र सिंह कार्की ने बताया कि शनिवार को जंगल में लकड़ी लेने गई वृद्ध महिला शाम तक जब घर नहीं लौटी तो परिवार जनों ने किसी अनहोनी को लेकर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस व सशस्त पुलिस तथा ग्र...