लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- पलियाकलां। विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों के साथ राजकीय हाथियों की भी विशेष देखभाल की गई। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुनील चौधरी और विशिष्ट अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव उत्तर प्रदेश अनुराधा वेमुरी समेत वरिष्ठ वन अधिकारियों ने दुधवा स्थित प्रथम गैंडा पुनर्वास केंद्र में पहुंचकर हाथियों की सहायता से गैंडों की मॉनिटरिंग की। मॉनिटरिंग के दौरान अधिकारियों ने गैंडों की गतिविधियों और उनके संरक्षण से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया।इस दौरान अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रोजेक्ट टाइगर राम कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सामाजिक वानिकी दीपक कुमार, मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व डॉ. एच. राजामोहन और उपनिदेशक...