दुधवा में बसाए जाएंगे विलुप्तप्राय जल भैंसे, अध्ययन कर असम से लौटी टीम
लखीमपुरखीरी, जून 4 -- दुधवा के जंगलों में विलुप्तप्राय जल भैंसों को वापस लाने की कवायद जल्द ही शुरू होगी। पार्क प्रशासन ने इन्हें यहां दोबारा बसाने की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं। इसके लिए दुधवा से एक टीम अध्ययन के लिए असम के काजीरंगा नेशनल पार्क गई थी। वहां से लौटकर टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। दुधवा में इस समय जल भैंसों का आस्तित्व नहीं है। कुछ दशक पहले ये यहां पाए जाते थे। अब एक बार फिर से उनको यहां बसाने की तैयारी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान की टीम भी दुधवा का दौरा कर चुकी है। यह भी पढ़ें- पला सल्लू संरक्षण केन्द्र में फिर उछाल भरेंगे काले हिरण साथ ही दुधवा नेशनल पार्क की एक टीम हाल ही में असम का दौरा कर लौटी है। इस टीम ने असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में पूरे 15 दिन बिताए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.