दुधवा में पालतू हाथी ने चारा काटने वाले युवक को पटककर मार डाला
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के सोनारीपुर वन रेंज में बुधवार दोपहर एलीफैंट कैंप के एक हाथी अचानक उग्र हो गया। हाथी ने चारा काटने वाले युवक पर हमला कर दिया और उसे उठाकर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। राम विलास (50) पुत्र इंदल दुधवा टाइगर रिजर्व में चारा कटर का काम करता था। बुधवार दोपहर वह सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर इलाके में ड्यूटी कर रहा था। बाकी दिनों की तरह तमाम हाथी दल के साथ विनायक हाथी भी चरने के लिए गया हुआ था। राम विलास हाथियों को कैंप की ओर वापस हांकने के लिए पहुंचा। बताया जाता है कि इसी दौरान अचानक विनायक उग्र हो गया और उसने राम विलास पर हमला कर दिया। जब तक बाकी कर्मचारी दौड़कर पहुंचते हाथी ने राम विलास को पटक दिया। किसी तरह हाथी से बचाकर राम विलास को पलिया सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.