लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 3 -- लखीमपुर, संवाददाता। दुधवा टाइगर रिजर्व में पहली बार रेनबो वाटर स्नेक दिखाई दिया है। बायोलॉजिस्ट की टीम ने इस खास सांप की फोटोग्राफी भी की है। अब यह दुधवा की जैव डाटा बुक में शामिल हो सकेगा। इस सांप की खोज आउटरीच ऑफिसर और फील्ड बायोलॉजिस्ट विपिन कपूर सैनी ने की। उन्होंने बताया कि यह सांप अब तक दिखता तो था, लेकिन इसका फोटो डाटा उपलब्ध नहीं था। पहले बेलराया रेंज के छंगा नाला के नजदीक, फिर बफर जोन में सड़क के पास इसे देखा गया और रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद इस सांप के संदर्भ में लाइव निरीक्षण के दौरान टीम में वरिष्ठ परियोजना अधिकारी रोहित रवि, फील्ड बायोलॉजिस्ट अपूर्व गुप्ता और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के अमित कुमार भी शामिल थे। इस सांप की लंबाई लगभग 35 सेमी मापी गई। वह खाल उतरने की प्रक्रिया में था, इसलिए थोड़ा सुस्त द...