दुधवा में नुक्कड़ नाटक से गूंजा वन्यजीव संरक्षण का संदेश
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- पलियाकलां। राष्ट्रीय वन्य प्राणी सप्ताह के छठे दिन बुधवार को दुधवा पर्यटन परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों की प्रभावी प्रस्तुतियों ने पर्यटकों, स्थानीय लोगों और वन विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक जगदीश आर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अभिनय, गीत और संवादों के माध्यम से वनों की कटाई, अवैध शिकार और प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल से प्रकृति को होने वाले नुकसान को जीवंत किया। उन्होंने संदेश दिया कि पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक जीव का संरक्षण जरूरी है और जंगल-वन्यजीव हमारी अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.