दुधवा में दिखा दुर्लभ बैंडेड करैत सांप, कोबरा-वाइपर जैसे सांपों का करता है शिकार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बुधवार को पहली बार अति दुर्लभ प्रजाति का बैंडेड करैत सांप देखा गया है। इस दुर्लभ सांप की मौजूदगी दर्ज होने के बाद वन विभाग ने इसे सुरक्षित रेस्क्यू कर इसका पूरा डेटाबेस तैयार कर लिया है। बैंडेड करैत आमतौर पर पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के जंगलों में पाया जाता है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका फैलाव बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया और दक्षिणी चीन तक है। उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में इसकी मौजूदगी होना दुधवा के पारिस्थितिकी तंत्र का प्रमाण है। विशेषज्ञों के अनुसार, बैंडेड करैत स्वभाव से बेहद शर्मीला और निशाचर जीव है। यह दिन के उजाले में बिलों या घनी झाड़ियों में छिपा रहता है और रात होते ही शिकार की तलाश में निकलता है।
बैंडेड करैत का भोजन इसकी सबसे बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.