लखीमपुरखीरी, मई 16 -- दुधवा टाइगर रिजर्व की बेलरायां रेंज में दुर्लभ 'कॉमन ब्रोंजबैक ट्री स्नेक' सांप देखा गया है। पार्क में इस जीव की मौजूदगी यहां के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र और समृद्ध जैव विविधता का एक बड़ा संकेत है। यहां घास के मैदानों में पक्षियों के सर्वेक्षण के दौरान एक दुर्लभ प्रजाति का पेड़ों पर रहने वाला सांप देखा गया है। यह भी पढ़ें- बारेसांढ़ में दो दुर्लभ सांपों का सफल रेस्क्यू, टला बड़ा खतरासांप की पहचान दुधवा में मोटिवेटर के रूप में कार्यरत नाजरुन निशा नें सर्वे के दौरान इस सांप को देखा और फोटो-वीडियो के जरिए इसकी पहचान की। इस सांप का वैज्ञानिक नाम डेंड्रेलाफिस ट्रिस्टिस है और यह एक पूरी तरह से विषहीन और इंसानों के लिए हानिरहित सांप है। यह काफी लंबा, पतला और तांबे के रंग की पीठ वाला होता है, जिसके कारण इसे यह नाम दिया गया है...