लखीमपुरखीरी, जून 29 -- वन्यजीवों की सुरक्षा, शांति और प्राकृतिक आवास में मानवीय दखल को कम करने के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों के मुताबिक, अब दुधवा में जंगल सफारी के दौरान सैलानियों के मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी। न ही जंगल के अंदर मोबाइल पर रील बनाई जा सकेगी। यही नियम जिप्सी चालकों और गाइडों के लिए भी लागू रहेगा। दुधवा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। अब तक दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सर्किट, किशनपुर सेंच्युरी में जाने वाले सैलानियों के लिए मोबाइल ले जाने की छूट थी। गाइड और वाहन चालक भी मोबाइल रखते थे। इस दौरान सैलानी जंगल के नियमों की परवाह किए बगैर अंदर वीडियो और रील बनाते थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के चक्कर में पर्यटक गाड़ियों से बाहर झुक जाते हैं य...