लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- दुधवा टाइगर रिजर्व में कई दिनों से घायल चल रहे एक गैण्डे के बच्चे का ट्रैंकुलाइज कर सफलता पूर्वक इलाज किया गया। जिस पर वनकर्मियों का बराबर नजर बनाए रखने के निर्देश वनअधिकारियों ने दिए हैं। बुधवार को डीडी दुधवा जगदीश आर को क्षेत्रीय वन अधिकारी बेलरायां नें फोन कर बताया कि एक मादा गैंडा कल्पना के शिशु के मुंह (थुथन) पर घाव का निशान है। जिसके बाद विभागीय पशुचिकित्सक को मौके पर भेज कर घायल गैंडा शिशु का शरीरिक परीक्षण कर सूचित करने का निर्देश दिया दिया गया। विभागीय पशुचिकित्सक ने गैंडे के बच्चे को देखा और उसके घायल होने की पुष्टि की। पशुचिकित्सकों का एक पैनल गठित कर उसके इलाज के लिए उच्च स्तर से अनुमति मांगी गयी। अनुमति मिलने के बाद गुरुवार को गठित विभागीय पशुचिकित्सकों के पैनल की सहायता से उप निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर...