लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- दुधवा टाइगर रिजर्व से एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहां एक और टाइगर आराम करता हुआ दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर एक भालू वहां से गुजर रहा है। वही भालू को देख टाइगर तुरंत वहां से झाड़ियां में चला जाता है। जिसे देखकर पर्यटकों के साथ-साथ वन्य जीव प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । जानकारी के अनुसार, यह अद्भुत नजारा सोनारीपुर रेंज के लाल रोड का बताया जा रहा है। गुजरात से आए सैलानी जब जंगल सफारी कर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक उनके सामने बाघ और भालू दोनों आ गए। आम तौर पर जंगल में इन दोनों जीवों का एक साथ दिखना काफी दुर्लभ माना जाता है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ दिन पुराना बत...