दुधवा बफर जोन में एक ही दिन में पकड़े गए दो तेंदुए
लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- निघासन/सिंगाही। दुधवा टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के जंगलों से निकलकर गांवों और बस्तियों के करीब घूम रहे दो तेंदुए को मंगलवार को वन विभाग ने काबू करने में कामयाबी हासिल की है। निघासन और बेलरायां रेंज में वन विभाग ने इन्हें पिंजरों में कैद किया। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इन्हें रेंज ऑफिस ले जाया गया है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: शिकार की फिराक में निकला तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैदतेंदुए का रेस्क्यू निघासन दक्षिण वनरेंज क्षेत्र के हीरालाल पुरवा गांव में ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बना तेंदुआ मंगलवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। पकड़ा गया तेंदुआ नर है और उसकी उम्र करीब छह वर्ष बताई जा रही है। उसका वजन लगभग 50 किलो है। कोई दांत नहीं टूटे हैं। वन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.