लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- नगर की रहने वाली युवा प्रतिभा और दुधवा फाउंडेशन की मोटिवेटर नजरूनिशा को उनके साहसी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सत्येंद्र बारी ने ग्राम फुलवरिया पहुंचकर नजरूनिशा को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। भाजपा नेता रवि गुप्ता ने मंत्री सत्येंद्र बारी को नजरूनिशा के असाधारण कार्यों से अवगत कराया था । उन्होंने बताया कि कम उम्र में ही नजरूनिशा ने सैकड़ों जहरीले सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा है। इतना ही नहीं वह मगरमच्छ और अन्य जंगली जानवरों को सुरक्षित पकड़ने का साहसी कार्य भी कर रही हैं। नजरूनिशा का यह जज्बा न केवल पलिया बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है नजरू निशा के घर पहुंचे मंत्री सत्येंद्र बारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य ...