दुधवा नेशनल पार्क से लाकर मादा तेंदुआ को रानीपुर टाईगर रिजर्व में छोड़ा
चित्रकूट, अगस्त 6 -- मानिकपुर। दुधवा नेशनल पार्क से पकड़ी गई खूंखार मादा तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने गुरुवार को रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया। मादा तेंदुआ को दुधवा नेशनल पार्क के गौरीफंटा बफर जोन के बेलराया वन रेंज लखीमपुर से रेस्क्यू किया गया था। इसके बाद उसे पिंजरे में कैद कर लाया गया। रानीपुर टाईगर रिजर्व के मानिकपुर रेंज प्रथम की कल्याणपुर बीट स्थित चौरी जंगल में मादा तेंदुआ को छोंडा गया। इसके साथ ही अब उसका नया ठिकाना बन गया। मानिकपुर रेंजर सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि मादा तेंदुआ लखीमपुर के बेलराया वन रेंज के मूर्तिहा समेत अन्य गांवों के आसपास के ग्रामीण इलाकों में पहुंच रही थी। उसने इस बीच कई पालतू मवेशियों पर हमला कर उनको अपना शिकार किया था। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। टीम ने बकरी बांधकर जाल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.