लखीमपुरखीरी, जून 21 -- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मुख्यालय दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बल्देव वैदिक विद्यालय इण्टर कॉलेज, पलिया कलां की 26 वीं बटालियन के राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। ​शिविर में उपस्थित योग गुरु विवेकानंद ने सभी को तकनीकी योग ज्ञान और प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने मण्डूकासन, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, तड़ासन और श्वासन जैसे महत्वपूर्ण आसनों व प्राणायामों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही उन्होंने योग के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बारीकी से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यह भी ...