दुधवा के जंगल से बाहर खेतों में तीन किलोमीटर तक घूम रहे बाघ से गांव में दहशत, दो की ली जान
संवाददाता, जून 17 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में जंगल से बाहर आया बाघ दहशत का कारण बन गया है। खेतों में करीब तीन किमी के दायरे में बाघ अपनी टेरिटरी बना रहा है। लगातार ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। अब तक बाघ दो की जान ले चुका है। ग्रामीणों ने इसको लेकर वन विभाग के प्रति आक्रोश भी जाहिर किया है। वहीं, वन विभाग का कहना है कि बाघ को पकड़ने की कोशिश जारी है। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से निकलकर खेतों में डेरा जमाए एक बाघ ने इलाके में भारी दहशत पैदा कर दी है। यह बाघ जंगल से बाहर आकर करीब तीन किलोमीटर के दायरे में अपनी नई टेरिटरी बना रहा है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि पिछले 24 घंटों के भीतर ही यह बाघ दो ग्रामीणों को अपनी जान का निवाला बना चुका है। बाघ की लगातार मौजूदगी से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.