पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत/गजरौला। निर्मूल साबित हुई आशंकाओं के बीच तेंदुए को दुधवा से आई विशेषज्ञों की टीम ने क्लीनचिट दे दी। अफसरों ने शासन को संज्ञान में लेने के बाद तेंदुए को जंगल में रिलीज कर दिया। इससे वन्यजीव प्रेमियों में भी खुशी की लहर है। बीते दिवस बरखेड़ा ब्लाक के अंर्तगत गजरौला थाना क्षेत्र के दियूरा गांव में तीन दिनों से तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही थी। ग्रामीण लगातार वन विभाग को सूचना दे रहे थे। आरोप है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव के पास गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई देने पर एक बार फिर वन विभाग को सूचना दी गई थी। यह भी पढ़ें- वीटीआर से भागा तेंदुआ यूपी में रेस्क्यू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...