प्रयागराज, मार्च 6 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोनौटी गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया तो वह मासूम बेटे की बीमारी का हवाला देकर गिड़गिड़ाने लगा। उसका कहना था कि बेटे का इलाज जरूरी है इसलिए आज मुझे थाने न ले जाया जाए। आरोप है कि झूंसी पुलिस ने उसकी एक भी नहीं सुनी। वह उसे दिनभर थाने में बैठाए रखा। इधर इलाज के अभाव में सात माह के मासूम बेटे की मौत हो गई तो लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट गया। गांव के लोगों ने शुक्रवार शाम मासूम बेटे का शव लेकर झूंसी थाने पहुंच गए। मांग किया दोषी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसओ महेश मिश्र के दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।सोनौटी गांव निवासी चचंल यादव के सात माह के बेटे को बुधवार रात उल्टी दस्त से तबीयत...