आगरा, जून 15 -- हरीपर्वत थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ननद एवं अन्य ससुरालियों पर दुधमुंहे बच्चे को जबरन छीनने का प्रयास करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खटीक पाड़ा, घटिया आजम खां निवासी पिंकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 24 फरवरी 2025 को लोहामंडी निवासी राहुल के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते थे। मार्च 2026 में बच्चे के जन्म के बाद भी उसके साथ हाथापाई की गई। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट इसके बाद मायके पक्ष की मदद और पुलिस के हस्तक्षेप से वह अपने मायके आ गई। पीड़िता का आरोप है कि 12 जून को पति राहुल, सास, सास की तीन बहनें, ननदें, नंदोई एवं अन्...