बरेली, दिसम्बर 13 -- बिशारतगंज/अलीगंज। अखा गांव में रामगंगा घाट के पास एक महिला दुधमुंहे बच्चे के साथ बेहोश पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस ने महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना बिशारतगंज के उपनिरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर अखा मोड़ पर बैठे थाने के पुलिस कर्मियों को किसी राहगीर ने सूचना दी कि रामगंगा घाट के पास एक 30 वर्षीय महिला खाई में बेहोशी की हालत में पड़ी है, जबकि उसका मासूम बच्चा रो रहा है। पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा और थाना प्रभारी सतीश कुमार को बताया। उसका लगभग दो साल का बच्चा स्वस्थ है। ग्रामीणों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सकी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसे अब तक होश नहीं आया है। पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने उस क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.