घाटशिला, जून 21 -- धालभूमगढ़। चाकुलिया और बहरागोड़ा में हाथियों के आतंक से लोग पहले परेशान थे, अब हाथियों का प्रवेश धालभूमगढ़ प्रखंड में भी देखने को मिल रहा है। इस क्रम में शुक्रवार की देररात प्रखंड क्षेत्र की राउताड़ा पंचायत अंतर्गत दुधपुशी गांव में 8 हाथियों के दल ने प्रवेश कर रात भर गांव में उत्पात मचाया। इस दौरान कई ग्रामीणों के आम और कटहल के फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान दुधपुशी गांव के गालूराम सोरेन के घर के पिछले हिस्से की दीवार को तोड़कर गिरा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...